कटिहार के बरारी में सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, जमीन समेत कई शिकायतों के साथ ही लोगों ने दिए सुझाव
- by Manjesh Kumar
- 03-Jun-2026
- Views
कटिहार: मंगलवार को कटिहार के बरारी प्रखंड के गंगा पार बकिया सुखाय पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित लोगों की शिकायतें ली गई और अधिकतम का निपटारा कर दिया गया जबकि कुछ अन्य शिकायतों का जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया गया। शिविर में भूमिहीन परिवारों को जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनने के मामले सबसे अधिक आए। इसके साथ ही लोगों ने पंचायत में एक आधार केंद्र खोलने की भी मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बकिया चटैया घाट पर पुल नहीं होने और नाव से पार करने पर मनमाना किराया वसूली की शिकायत भी की।
सहयोग शिविर में अंचलाधिकारी ने जमीन से संबंधित शिकायतें सुनीं जबकि अन्य मामलों में बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं। लोगों ने जनवितरण प्रणाली दुकान में राशन सही समय पर वितरित नहीं किए जाने का भी बात कही। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुशर्रफ हुसैन की निगरानी में स्वास्थ्य जाँच में के लिए भी लोगों की काफी भीड़ लगी। पंचायत की ग्रामीण जनता ने शिविर में काढ़ागोला घाट से पीरपैंती के बीच गंगा पुल बनाने की बड़ी मांग रखीं।
शिविर में जीविका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य, बालविकास परियोजना, कृषि, पीएम आवास योजना, राजस्व एवं भूमि से संबंधित, भूमि विवाद, मनरेगा, पेंशन सहित विभागों से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि यह शिविर प्रत्येक पंचायतों में माह के मंगलवार को लगाया जायेगी। जिसके लिए तीस दिनों तक आवेदन प्राप्त कर शिविर लगाकर आवेदन का निष्पादन किया जायेगाm सहयोग शिविर में शिविर प्रभारी सह जिला भू -अर्जन पदाधिकारी अजमल खुर्शीद, सहायक प्रभारी सह कल्याण पदाधिकारी अनिश सिन्हा, बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज, सीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, बीपीएम संजीव कुमार सिंह, इसपेक्टर कोढ़ा, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राज कुमार सिंह, सीडीपीओ विभा कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदर्श कुमार अमन, विद्युत कनिय अभियंता, पीओ श्यामदेव कुमार, आरओ अमन कुमार, मुखिया रजिया बेगम, उपमुखिया शेख हिदायत, सरपंच, स्वास्थ्य प्रबंधक इकलाख आलम, मौजीब एवं वार्ड सदस्य सहित विभागों के कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
कटिहार से हरजीत सिंह सोढ़ी की रिपोर्ट


Post a comment