बरारी अंचल में सीओ ने जनता दरबार में कई विवादों का किया निपटारा

कटिहार: कटिहार जिला के अंचल कार्यालय बरारी में निर्धारित समय से पूर्व शनिवार को लम्बी कतार में बैठे भूमि विवाद को लेकर आये ग्रामीण किसानों की सुनवाई सीओ मनीष कुमार बारी बारी बुलाकर दोनों पक्षों की समस्या सुनकर दोनो पक्षों की सहमति से निष्पादन करने में लगे रहे। सीओ के साथ जनता दरबार में आरओ आनंद कुमार, सहायक चंदन कुमार के सहयोग से एक वाद की सुनवाई की गई।

जनता दरबार में काबर मौजा के प्रथम पक्ष दरोगी यादव एवं द्वितीय पक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रीती यादव, सुबोद यादव झारी टोला दोनो पक्षों की सुनवाई के बाद सहमति बनी वाद का निष्पादन किया गया . रोजाना भूमि विवाद को लेकर अंचल कार्यालय में कतार लगी रहती है जिसमे कई लोगो को वाद के मुताविक आश्वस्त करते दिखे अधिकारी।

  

Related Articles

Post a comment