'बापू टावर' पहुंचे नीतीश कुमार, गांधी जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का किया अवलोकन
- by Manjesh Kumar
- 27-Jun-2026
- Views
पटना: जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना के गर्दनीबाग स्थित 'बापू टावर' का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रदर्शित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रारंभिक जीवन से लेकर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों एवं प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। नीतीश कुमार के आगमन पर बापू टावर में मौजूद प्रदेश भर से आए स्कूली बच्चों, आम दर्शकों एवं पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
परिसर के भ्रमण के दौरान उन्होंने वहाँ उपस्थित स्कूली छात्रों और युवाओं से मुलाकात की तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बापू टावर की व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों एवं कर्मियों से भी बातचीत की तथा यहाँ आने वाले आगंतुकों और पर्यटकों के लिए बेहतर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।


Post a comment