जमीन रजिस्ट्री करवा घर लौट रहे कारोबारी की अपराधियों ने की गोली मारकर हत्या, एक अन्य जख्मी
- by Manjesh Kumar
- 27-May-2026
- Views
बांका: बिहार में एक तरफ पुलिस और सरकार लगातार अपराध नियंत्रण का दावा करती है तो दूसरी तरफ अपराधी बेलगाम होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर अपराधियों ने बांका में एक जमीन कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी, वहीं एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गया। घटना बांका क रजौन थाना क्षेत्र के पट्टीचक गांव की है जहां अपराधियों ने बीती रात जमीन कारोबारी मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि रजौन थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मिथिलेश यादव जमीन रजिस्ट्री करवा कर अपने घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी। गोलीबारी में मृतक के एक साथी कुंदन यादव को भी गोली लगी है जो गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना की सुचना पर रजौन थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन मे जुट गयीl घटनास्थल पर बौसी SDPO ने बताया की मृतक जमीन कारोबारी था। घटना क़े बाद दो लोगो कों हिरासत मे लिया गया है। घटना की सभी बिंदु पर जांच की जा रही है।


Post a comment