मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर, कटरा पीपापुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक
- by Manjesh Kumar
- 14-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: लगातार हो रही बारिश से बिहार के नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। वही मुजफ्फरपुर के बागमती नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह से कटरा पीपापुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक. पानी पूरी तरह पिपापुर के चारो तरफ फैल चुका है जिस वजह से आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि स्थानीय लोगो की माने तो पानी अभी ठहरा हुआ है। लेकिन जिस तरह से बागमती नदी में उफान देखने को मिल रहा है, ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगो में संभावित बाढ़ का खतरा भी देखा जा सकता है।
आपको बता दें की हर साल बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने से औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ से प्रभावित हो जाते है। हालाकि प्रशासन की माने तो संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तैयारी की जा रही। कटरा पीपापुल कई पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली एक मात्र मार्ग है। ऐसे में बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर की वजह कटरा पीपापुल पर दो चक्का, तीन चक्का और चार चक्का वाहनों के रोक के बाद लोगो की परेशानी तो बढ़ी है, हालाकि राहत वाली जानकारी यह है की नदी के जलस्तर में सुबह से ठहरा हुआ है।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment