कोठिया डैम में डूबे बच्चों के परिजनों को NTPC ने दिया 25 - 25 हजार रुपये की सहयोग राशि
- by Manjesh Kumar
- 19-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी कोठिया स्थित डैम पर पिछले दिन तीन बच्चों की डूब कर मौत हो गई थी। इस हृदय विदारक घटना के बाद से ही स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार काफी शोकाकुल व चिंतित थे और आगे इस तरह की कोई घटना घटित न हो इस पर मुकम्मल व्यवस्था करवाने की बात भी कहे थे। इसको लेकर कांटी कोठिया स्थित डैम स्थल का विधायक अजीत कुमार ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया था एवं तत्काल सुरक्षा के मद्देनजर चौतरफा घेराबंदी करवाने की निर्देश भी मौके पर उपस्थित एनटीपीसी के अधिकारियों को दिया था।
विधायक अजीत कुमार ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ तीन किशोर बच्चे दीनानाथ, आर्यव गुप्ता व आयुष कुमार के घर पहुँचे व उनके परिजनों को 25 - 25 हजार रुपये की सहयोग राशि की चेक सौंपा। विधायक अजीत कुमार ने कहा कि एनटीपीसी के अधिकारियों ने उनके विशेष आग्रह पर एनटीपीसी के कर्मियों के सहयोग से 25 - 25 हजार रुपये की मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए उपलब्ध कराई थी। उन्होंने कहा कि इस दुःखदाई घटना के बाद से वे काफी दुःखी व मर्माहत थे अब आगे इस तरह की कोई भी अनहोनी न हो इसको लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था करवाई जा रही है एवं उनके विशेष पहल से डैम स्थल पर एनटीपीसी की ओर से चौतरफा घेराबंदी की कार्य करवाई जा रही हैं जो यह कार्य तेजी गति से हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से भी तीनों मृतकों बच्चों के आश्रितों को 4 - 4 लाख रुपये की चेक पूर्व में दे दी गई थी।
इस मौके पर एनटीपीसी क जीएम उमेश कुमार, एजीएम ऐस यूटिलाइजेशन आनंद कुमार झा, डीजीएम एचआर संजीत कुमार, नगर परिषद के उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, प्रो अशोक गुप्ता, जदयू नगर अध्यक्ष सह पार्षद चंदन पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि प्रतीक उर्फ सोमू गुप्ता, दीपक सिंह समेत रजनीश सिंह उर्फ फौजी, शिवेंद्र ठाकुर, विवेक रंजन, चुन्नू ठाकुर, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, मनमोहन सिंह, नूनु सिंह, कामेश्वर सिंह, विरंजन ठाकुर, नीरज महतो, पप्पू महतो, पप्पू ठाकुर समेत स्थानीय सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


Post a comment