भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गायघाट में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन




मुज़फ्फरपुर  : भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गायघाट विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गायघाट पश्चिमी मंडल के किड्स प्ले स्कूल भुसुरा में मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया.


कार्यशाला में केंद्रीय टीम द्वारा पी पी टी के माध्यम से कार्यकर्ता को घर घर जाकर वोटर से संपर्क करने का प्रशिक्षण दिया गया. साथ हीं कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी नंद कुमार चौहान ने आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के टिप्स दिया,जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र देते हुए बूथ और मंडल के करणीय कार्यों पर प्रकाश डाला पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार जी ने कार्यकर्ता से पूरी ऊर्जा से संगठन कार्य में लगने का आह्वान किया.


कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह जिला महामंत्री रविशंकर कुशवाहा विधानसभा प्रभारी सतीश कुमार सिंह बांद्रा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ,बांद्रा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद अविचल उपस्थित रहे.


Reporter/Rupesh Kumar

  

Related Articles

Post a comment