अब नाबालिग लड़कियां भी करने लगी मादक पदार्थों की तस्करी, अररिया पुलिस ने लाखों के स्मैक के साथ...
- by Manjesh Kumar
- 12-Aug-2026
- Views
बिहार में एक तरफ शराबबंदी के बाद अवैध तरीके से मादक पदार्थों की तस्करी में बढ़ोतरी हुई है तो दूसरी तरफ पुलिस भी इन तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। अवैध तस्करी में माफियाओं के साथ ही अब महिलाएं और नाबालिग भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पड़ोसी देश नेपाल से भी खूब की जाती है जहां स्थानीय पुलिस और सीमा सुरक्षा बल लगातार चौकसी बरत रही है। तभी तो सीमावर्ती जिला अररिया की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिक बालिका को निरुद्ध किया है साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य का स्मैक भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार जिले के एसपी के निर्देश पर पुलिस लगातार मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आरएस थाना की पुलिस ने से शिरसिया मालगोदाम रोड पर वाहन जांच ने दौरान एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पुलिस बल ने उसे खदेड़ कर पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से कुल 101 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद पुलिस ने तस्कर मो मकसूद को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक विधि विरुद्ध बालिका को भी निरुद्ध किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि अन्य तस्करों से उक्त मादक पदार्थ खरीदा था और बेचने के लिए जा रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर पूरे गिरोह का पता लगाने में जुट गई है। जबकि अन्य तस्करों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध पहले से आरएस थाना ने दो मामले दर्ज हैं।


Post a comment