मोतिहारी जिला पुलिस बल के नव नियुक्त सिपाहियों को मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।।


मोतिहारी जिला पुलिस बल में नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने हेतु एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात सहित जिले के विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।समारोह के दौरान सभी नव नियुक्त सिपाहियों को विधिवत रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर SP स्वर्ण प्रभात ने उपस्थित सिपाहियों को संबोधित किया और पुलिस सेवा के महत्व, कर्तव्यों एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।अपने प्रेरणादायक संबोधन में अधिकारियों ने सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और जनसेवा के प्रति सदैव सजग रहने का आह्वान किया। इसके साथ ही पुलिसिंग से जुड़ी आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक गुर भी सिखाए गए, जो उन्हें आगामी सेवाकाल में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी सिपाहियों को उनके उज्ज्वल, सफल एवं अनुशासित भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उन्हें सेवा के मूलभूत कर्तव्यों एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। यह शपथ उन्हें संविधान, कानून व्यवस्था की रक्षा और समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बने रहने हेतु प्रेरित करती है।


_मोतिहारी पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर..._

  

Related Articles

Post a comment