भागलपुर के 47 सिपाही बने ASI, SSP ने कहा 'अब जिले में कानून व्यवस्था बेहतर करने में मिलेगी मदद'
- by Manjesh Kumar
- 07-Jul-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर पुलिस केंद्र में नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों की पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के 47 सिपाहियों को एएसआई के पद पर प्रोन्नति के बाद पाइपिंग सेरेमनी में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने एएसआई के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि यह भागलपुर पुलिस के लिए खुशी का दिन है। जिले में 47 नए अनुसंधानकर्ता जुड़े हैं जो अब विभिन्न मामलों की जांच की जिम्मेदारी संभाल सकेंगे। उन्होंने सभी नव प्रोन्नत एएसआई से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। वहीं सिपाही से एएसआई बने पुलिसकर्मियों में पदोन्नति को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी ने अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का भरोसा जताया।


Post a comment