पटना में बैठ अमेरिका तक लोगों से करते थे ठगी, पटना पुलिस ने चार को दबोचा

पटना:एक तरफ पुलिस लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए तरह तरह की अपील करती है साथ ही साइबर क्रिमिनल के विरुद्ध कार्रवाई करती है तो दूसरी तरफ ये शातिर नए नए तरीकों से ठगी करते हैं। राजधानी पटना की पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का उद्भेदन करते हुए चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कई लैपटॉप, मोबाइल, बाइक तथा भारी मात्रा में नकदी बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में एक वैशाली जिलांतर्गत बिदुपुर का, एक औरंगाबाद का, एक राजधानी पटना के अगमकुंआ और राजीवनगर का रहने वाला है।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसडीपीओ 1 राजकिशोर ने बताया कि सभी शातिर इंटरनेशनल कॉल सेंटर के नाम पर ठगी का कारोबार करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में शातिरों ने बताया कि वे लोग कंप्यूटर ठीक करने के नाम पर इंटरनेशनल कॉल सेंटर का नंबर खरीद कर रखा था और जब कोई ग्राहक कॉल करता था तो ये लोग उसके कंप्यूटर में अपना कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर उसे और भी खराब कर देते थे फिर ठीक करने के नाम पर मोटी उगाही करते थे। उन्होंने बताया कि सभी शातिर इस तरीके से भारत के साथ ही दूसरे राज्यों के लोगों को भी अपना शिकार बनाते थे।

  

Related Articles

Post a comment