मुजफ्फरपुर में मुखिया की बहू निकली शराब तस्कर, अलग अलग ब्रांड के शराब बरामद

मुजफ्फरपुर: शराबबंदी वाले बिहार में शराब कारोबार से जुड़े एक महिला पर कथित करवाई के बाद अब क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम ने कथित रूप से मुजफ्फरपुर के एक वर्तमान मुखिया की बहू को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अलग अलग ब्रांड के विदेशी शराब बरामद किए गए। गिरफ्तार महिला की पहचान बड़का गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी रानी कुमारी के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के मुताबिक गिरफ्तार महिला वर्तमान मुखिया सूरज प्रसाद गुप्ता की बहु बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और स्थानीय जनप्रतिनिधि की साख को लेकर भी सवाल उठ रहे है।

बता दें कि मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के करजा थाना क्षेत्र में बड़का गांव में एक महिला द्वारा कथित तौर पर विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने बड़का गांव स्थित रानी कुमारी के घर पर दबिश दी, जहां से टीम ने कई ब्रांड के विदेशी शराब को बरामद किया। मौके से रानी कुमारी को हिरासत में लिया गया।

वही मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, टीम ने महिला के घर से विदेशी शराब बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर शराब के कथित नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस और उत्पाद विभाग की तफ्तीश में यह स्पष्ट हो पाएगा कि शराब कहां से लाई गई थी और इसके कथित कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े है। फिलहाल उत्पाद विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति है।

  

Related Articles

Post a comment