आधी रात सचिवालय थाना पहुंचे लालू यादव के बेटे तेज प्रताप, कहा 'जरूरत पड़ी तो सीएम से करेंगे मुलाकात'

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शुक्रवार की देर रात राजधानी पटना के सचिवालय थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी जान को खतरा बताया और कार्रवाई की मांग की। तेज प्रताप यादव ने आकाश गड़वा समेत कई लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराईं। उन्होंने कहा कि आकाश यादव मेरी हत्या करने की कोशिश कर रहा है। साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि उनके घर में जबरन हत्या करने की नियत से घुस आए। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद की तबीयत खराब चल रही है और उन्हें भी निशाना बनाने और मारने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि उनके पास सुरक्षा नहीं है। यदि आवश्यकता पड़ी तो वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि इससे पहले आकाश यादव ने तेजप्रताप यादव और उनके सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ पाटलिपुत्र थाना में मामला दर्ज कराया था। आकाश यादव ने पुलिस को बताया था कि वह खाटूश्याम की यात्रा पर गए हुए थे। इसी दौरान 6 जून को तेज प्रताप यादव अपने सहयोगी मोतीलाल यादव के साथ उनके पाटलिपुत्र स्थित घर पहुंचे और जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया। आकाश यादव ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें फोन पर धमकी दी गई। उन्होंने दावा किया कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

  

Related Articles

Post a comment