जमुई में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, एक अन्य को भी गिरफ्तार किया

जमुई: जमुई में छात्रा के साथ बदसुलूकी मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले के तीन नाबालिग आरोपी को पकड़ा है साथ ही एक आरोपी का एनकाउंटर भी किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नंदन यादव के पैर में गोली मारी है और घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पुलिस ने वीडियो वायरल करने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस एनकाउंटर में जख्मी आरोपी की पहचान नंदन यादव के रूप में की गई है जबकि वीडियो वायरल करने का गिरफ्तार आरोपी हरेराम यादव के रूप में की गई।

पुलिस के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है  मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने स्पीडी ट्रायल की बात कही हैm अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले 120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं, मामले की जांच के लिए SIT का गठन भी किया गया, जिसकी निगरानी जमुई SDPO के नेतृत्व में की जा रही थी। पुलिस की से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बता दें कि बीते दिन एक छात्रा अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया और उनके साथ बदसुलूकी की। इस दौरान एक युवक ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने  बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और 7 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। वहीं वीडियो पोस्ट करने वाले 100 से अधिक सोशल मीडिया हैंडल्स को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment