तेजस्वी का जगा भाई के प्रति प्यार, तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर कहा 'राजद करेगी आंदोलन'
- by Manjesh Kumar
- 26-Jul-2026
- Views
पटना: देश भर में छात्र आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने भी खूब उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने पटना से लेकर दिल्ली और अन्य राज्यों में पुलिस पर हमला समेत कई तरह से उत्पात मचाया जिसके बाद पुलिस ने भी सैकड़ों लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। शनिवार को राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला तथा उपद्रव की घटना सामने आई। प्रदर्शन के दौरान एक गुट का नेतृत्व करने के आरोप में पुलिस ने देर रात राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तथा जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जिसके बाद अब उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने सरकार को चेतावनी दी है।
मां राबड़ी देवी के साथ पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि छात्र आंदोलन के दौरान जितने लोगों के विरुद्ध केस दर्ज की गई है या फिर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है सबको छोड़ें, अन्यथा अब हमारी पार्टी आंदोलन करेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार पहले लेकर लीक नहीं रोक सकी और अब प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर रही है। कल पुलिस ने माले विधायक संदीप सौरभ को गिरफ्तार किया फिर रात में छोड़ दिया और अब मेरे बड़े भाई तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर ले गई है।
तेजस्वी ने कहा कि यह सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है और लोकतंत्र में विरोध की जगह को खत्म करना चाहती है। उनके अनुसार बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और प्रशासन विपक्ष के नेताओं को दबाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकार और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे हैं उन पर केस करना अन्याय है। सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए अन्यथा राजद सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी । युवा ही देश का भविष्य हैं उनके साथ अन्याय हुआ तो राजद चुप नहीं बैठेगी।


Post a comment