नगर पंचायत के वार्डो से उठाये कचरा को फेंका जाता है सड़क किनारे, फैल रहे बदबू से राहगीर परेशान
- by Manjesh Kumar
- 21-Sep-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिला के बरारी नगर पंचायत में कुल ग्यारह वार्ड हैं, जिसमें करीब 16 हजार आबादी रहती है। जब से नगर पंचायत का गठन हुआ है तब से अब तक कचड़ा प्रबंधन को लेकर सकारात्मक व्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं हुई। अब इसे लेकर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। रोजाना टोला, मोहल्ला वार्डों से सफाई कर्मी द्वारा उठाये जा रहे कचड़े बरारी हाट स्थित संथाल टोला के सामने गंगा दार्जलिंग सड़क किनारे पीडब्लूडी के गड्डे में फेंका जा रहा है जिससे वह गडडा कचड़ा से भरकर सड़क पर आ गया।
गंगा दार्जलिंग सड़क से गुजरते लोगों राहगीरों को कचड़ा की बदबू का सामना करना मजबूरी है। राहगीर रजनीश, कामनी, देवन, प्रदीप, प्राचीर, मेघा आदि बताते हैं कि नपं को कचड़ा प्रबंधन की व्यवस्था करनी चाहिये ना कि सड़क किनारे फेंक कर महामारी फैलाने जैसी अव्यवस्था। राहगीरों ने नगर पंचायत के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि से कचड़ा प्रबंधन की स्थाई व्यवस्था कराने की अपील की है ताकि आमजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।


Post a comment