मुझे लगातार धमकी मिल रही, तेज प्रताप ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिख की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों लगातार जान से मारने समेत अलग अलग तरह की धमकी मिलने की बात कर रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है जबकि सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की। अब तेज प्रताप यादव ने राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पत्र लिख कर सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।

तेज प्रताप ने इस मामले को लेकर 9 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के डीजीपी और बिहार के गृह सचिव को पत्र भेजकर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने सचिवालय थाना में FIR दर्ज कराने की भी बात कही है। तेज प्रताप यादव के मुताबिक उन्हें लगातार फोन कॉल के जरिए धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से मामले को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए अविलंब पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ बिहार के पुलिस महानिदेशक और गृह विभाग के सचिव को भी पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।

  

Related Articles

Post a comment