मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार करने वालों की खैर नहीं, मुजफ्फरपुर में पुलिस ने...
- by Manjesh Kumar
- 21-Sep-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: बिहार में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुजफ्फरपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में पूर्ण शराबबंदी और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के सादपुरा मिल्की टोला स्थित एक घर में अवैध मादक पदार्थ स्मैक की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद वरीय निर्देश के आलोक में पुलिस टीम का गठन सूचना के आधार पर काजी मोहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त घर में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 140 पुड़िया अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया है, जिसका कुल वजन 50.81 ग्राम है। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त 29,050 रुपये नगद भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बरामद स्मैक और नगद राशि को जब्त कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद तेज कर दी।


Post a comment