पूर्णिया में विश्व हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने मंत्री दिलीप जायसवाल का किया स्वागत, कहा हमेशा मिलता है स्नेह

विश्व हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का बरसौनी टोल प्लाजा पर हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य अभिनंदन

पूर्णिया: बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के रविवार को पूर्णिया आगमन पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से बरसौनी टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्णिया सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के बरसौनी टोल प्लाजा पहुंचते ही संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने “जय श्री राम” के जयघोष से पूरे टोल प्लाजा को गुंजायमान कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं संगठन के महिला मोर्चा की सदस्यों ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि डॉ दिलीप जायसवाल संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं संरक्षण सदैव मिलता रहा है। उनके पूर्णिया आगमन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने कहा कि जब भी संगठन के सदस्यों को डॉ. दिलीप जायसवाल के पूर्णिया आगमन की सूचना मिलती है, कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ जाती है। सभी कार्यकर्ता हर्ष और उल्लास के साथ उनके स्वागत एवं अभिनंदन के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं।

आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन सामाजिक एवं धार्मिक जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सक्रिय है। संगठन के कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का स्नेह, मार्गदर्शन एवं संरक्षण मिलता रहना उनके लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि डॉ. दिलीप जायसवाल का कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन संगठन के सदस्यों को सामाजिक कार्यों के लिए और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पूर्णिया सहित बायसी, डगरूआ प्रखंड, कोयला पंचायत, मझुआ, फूलपुर गांव के पासवान टोला एवं मुसहरी टोला से संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के साथ मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, विक्की गोस्वामी, महिला मोर्चा पूर्णिया जिला मंत्री प्रिया कुमारी, पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर उपाध्यक्ष धीरज भगत, पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्णिया न्यायालय के अधिवक्ता रंजीत चौधरी, डगरूआ कोयला पंचायत अध्यक्ष मोहन पासवान, फूलपुर गांव पंचायत अध्यक्ष मनोज ऋषि, कोयला पंचायत महिला मोर्चा पंचायत अध्यक्ष सोनी पासवान, बायसी प्रखंड अध्यक्ष दीपक रजक, कन्हैया कुमार, गुड्डू कुमार, बबिता देवी, संगीता देवी, आरती कुमारी, बबली देवी, सोनाक्षी कुमारी, रीता कुमारी, बीना देवी, गीता पासवान, सरिता पासवान, सीमा पासवान, रितु देवी एवं मनीषा देवी सहित हजारों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment