कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी ने किया नमस्ते किशनगंज कार्यक्रम, किए कई वादे...
- by Manjesh Kumar
- 17-Sep-2026
- Views
किशनगंज: कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद उम्मीदवार रजनीश रंजन ने शहर के सम्राट अशोक भवन में 'नमस्ते किशनगंज' के तहत जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उम्मीदवार रजनीश रंजन और मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस संवाद कार्यक्रम में किशनगंज जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे स्नातकों और स्थानीय नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। संवाद कार्यक्रम के दौरान उम्मीदवार रजनीश रंजन ने कहा कि बेरोजगार स्नातकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ₹5 लाख तक का ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक निश्चित कैलेंडर लागू किया जाएगा। एक पाठ्यक्रम-एक वेतनमान नीति लागू कर वित्तरहित शिक्षा व्यवस्था के कलंक को समाप्त किया जाएगा। सभी स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा और मासिक भत्ता लागू किया जाएगा। शिक्षकों, पत्रकारों, संविदाकर्मियों और बेरोजगार स्नातकों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस इलाज की व्यवस्था की जाएगी। सभी श्रेणियों के वकालतखानों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। प्रमंडलीय पुस्तकालय के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर आधुनिक पुस्तकालय एवं ई-लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी।


Post a comment