पूर्णिया में स्नातक मतदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्रत्याशी रजनीश ने की बड़ी घोषणाएं
- by Manjesh Kumar
- 06-Sep-2026
- Views
पूर्णिया: शहर के कला भवन में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जिला स्तरीय स्नातक मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले भर के विभिन्न प्रखंडों से लगभग पांच हजार से स्नातक मतदाताओं ने संवाद कार्यक्रम में शिरकत किया। 74 साल के इतिहास में जिले में पहली बार स्नातक मतदाताओं के जागरूकता को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाताओं ने अलग अलग तरह के प्रश्न पूछे जिसका सकारात्मक उत्तर दिये। मंच पर पहुंचते ही रजनीश रंजन का मतदाताओं ने फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
सेवानिवृत्त एडीएम अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया। रजनीश रंजन ने पूर्णिया जिला के सभी प्रखंडों से आये सम्मानित अभिभावकों स्नातक मतदाताओं के अपार जनसमर्थन और मिले आशीर्वाद को देखते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। रजनीश रंजन ने कहा कि यदि मैं कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं के आशीर्वाद से एमएलसी बना तो मतदाताओं के आंकाक्षाओं के अनुरूप अपने निम्न सात निश्चय को प्राथमिकता के साथ लागू करवाने के लिए सदन से सड़क तक स्नातक मतदाताओं के हक व अधिकार के लिए उनकी आवाज को मुखर होकर बुलंद करने का काम करूंगा। उन्होंने स्नातक मतदाताओं के हक व अधिकार को लेकर अपने सात निश्चय के तहत पहली प्राथमिकता बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार हेतु ब्याज रहित 5 लाख रुपए अनुदान ऋण का प्रावधान को प्रमुखता से लागु करवाने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावे अपने सात निश्चय के तहत एक पाठ्यक्रम एक वेतनमान को लागू कराते हुए वित्त रहित कलंक को समाप्त करने की बात कही।>
तीसरे निश्चय में सभी स्नातकों के हेतु जीवन सुरक्षा विमा लागू करने को अपनी प्राथमिकता बताया। चौथे निश्चय के तहत सभी कोटि के शिक्षकों अधिवक्ताओं, पत्रकारों, संविदा कर्मियों एवं बेरोजगार स्नातकों को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कैश लेस इलाज की व्यवस्था देने की मांग को अपना मुद्दा बताया. पांचवें निश्चय के तहत रजनीश रंजन ने सभी कोटि के वकालत खानों के आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण एवं अधिवक्ताओं हेतु हेल्थ वेलेंस सेंटर की स्थापना को अपना चुनावी मुद्दा बताया। छठे निश्चय के तहत जिला मुख्यालय में सुसज्जित पुस्तकालय के संरचना को सुदृढ़ कराने के साथ साथ जिला अनुमंडल तथा प्रखंड स्तर पर पुस्तकालय एवं ई लाईब्रेरी की स्थापना को उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिनाया। अपने सातवें निश्चय में बेरोजगार स्नातकों हेतु मासिक भते को लागू करना अपना चुनावी निश्चय को गिनाया। साथ ही एक अन्य मतदाता के पलायन के सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए स्व-रोजगार उपलब्ध कराना सरकार के स्तर से हर संभव उनका प्रयास होगा। दर्जनों सवाल का उन्होंने धैर्य पूर्वक जबाब दिया, जिस पर हजारों स्नातक मतदाताओं ने रजनीश रंजन का समर्थन करते हुए कहा कि हमारा अगला एम एलसी रजनीश रंजन ही होंगे।
इस अवसर पर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चौदह जिले से आये टीम रजनीश के कोर सदस्यों ने अपने अपने जिला में रजनीश रंजन के पक्ष में आने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का भरोसा जताया। संवाद कार्यक्रम को रेडियो ईस्ट एन वेस्ट की महानिदेशिका सह भुपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की सीनेट सदस्या मनीषा रंजन ने पूर्णिया जिले के विभिन्न प्रखंडों से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त की। उन्होंने कहा पूर्णिया उनका मायका है इस नाते पूर्णिया की बेटी के नाम पर रजनीश जी पर एक बार उन्होंने भरोसा जताते हुए स्नातक मतदाताओं से अनुरोध किया। यदि रजनीश जी एमएलसी बनते हैं तो पूर्णिया का बेटा बनकर स्नातक मतदाताओं के लिए सदन से लेकर सड़क तक उनके हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। अमरजीत कुमार राठौड़ व अभय मनोज के संचालन में आयोजित संवाद में कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संतोष सिंह, जिप सदस्य बनमनखी बबलु यादव, उप सभापति बनमनखी वकील मंडल, नगर परिषद अध्यक्ष भवानीपुर सावन कुमार, राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव, एस के बिमल, समाज सेवी चंदन सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता खलील अहमद, सुनील सिन्हा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक आदित्य किशोर झा, प्रो वीके पाठक, उमेश मिश्रा उपस्थित थे।


Post a comment