हिंदी दिवस पर अधिकारियों ने कर्मियों को हिंदी दिवस पर दिलाई शपथ, एसडीओ ने दिलाई
- by Manjesh Kumar
- 14-Sep-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पूर्वी में एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव के द्वारा पदाधिकारी और कर्मियों को हिंदी के प्रति निष्ठा एवं इसके अधिकाधिक प्रयोग की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एसडीओ पूर्वी ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ-साथ देश की एकता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है. कार्यालय में हिंदी के सरल, सहज एवं प्रभावी प्रयोग से आम नागरिकों के साथ संवाद को और अधिक सुगम बनाया जा सकता है।
शपथ के दौरान पदाधिकारियों और कर्मियों ने हिंदी भाषा के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, साथ ही सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने, राजभाषा के रूप में हिंदी की गरिमा बनाए रखने तथा आम लोगों के साथ सरल एवं सहज भाषा में संवाद स्थापित करने का संकल्प लिया।
>मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment