जीविका दीदियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए तैयार होंगी पोशाक

 कटिहार: कटिहार जिला के समेली प्रखंड क्षेत्र के चकला मौलानगर पंचायत भवन में जीविका द्वारा सिलाई प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड समेली के तत्वावधान में देखो दीप प्रज्वलित और फीता काटकर किया गया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, जीविका के बीपीएम प्रकाश सिंह, एसी सुमित कुमार, उपप्रमुख कंचन देवी, मुखिया राजेश कुमार मंडल, सरपंच मनोज पटेल, पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र माधव, दिलीप कुमार साह, सुनील कुमार शर्मा, प्रशिक्षक राहुल कुमार मंडल एवं खुशबू कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर सात दिवसीय सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई।

जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रकाश सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जीविका दीदियों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद दीदियों द्वारा तैयार पोशाकें आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशिक्षक राहुल कुमार मंडल ने कहा कि जीविका दीदियां सामाजिक उत्थान के कार्यों में लगातार आगे बढ़ रही हैं और यह प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एसी सुमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 120 महिलाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

फिलहाल 34 जीविका दीदियों को चार बैच में सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए भी पोशाक तैयार की जा सकती है। संकुल स्तरीय संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएलएफ की एमबीके गीता कुमारी ने की। मौके पर अध्यक्ष पिंकी देवी, सचिव रूबी देवी, कोषाध्यक्ष मंजू देवी, एमआईएस पवन कुमार, प्रवीण कुमार, उत्तम कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु जीविका दीदियां उपस्थित थीं।

  

Related Articles

Post a comment