जीतता वही है जो..., बाकीपुर उपचुनाव परिणाम पर नाम लिए बगैर रोहिणी ने भाई पर कसा तंज, पीके को...
- by Manjesh Kumar
- 04-Aug-2026
- Views
पटना: बीते वर्ष नवंबर ने बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कुर्सी बहुत मुश्किल से बची थी लेकिन बावजूद इसके वह पार्टी को मजबूत करने के बजाय जनता से लगातार दूरी बनाए रह रहे हैं। इसका परिणाम एक बार फिर बाकीपुर उपचुनाव में देखने को मिल जहां राजद की प्रत्याशी रेखा गुप्ता न सिर्फ़ तीसरे स्थान पर रही बल्कि उनका जमानत तक जब्त हो गया। राजद की इस हार के लिए एक सुर में लोग तेजस्वी यादव को जिम्मेदार बता रहे हैं। इस बीच उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर बड़ा हमला बोला है। रोहिणी ने बाकीपुर उपचुनाव में विजयी प्रशांत किशोर को बधाई दी वहीं नाम लिए बगैर राजद नेतृत्व पर जोरदार हमला बोला।
रोहिणी ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है कि एक बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि "जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है, जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है, जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व संवाद कायम रखता है "..। ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है। विजेता को हार्दिक बधाई और जन-समर्पित कार्यकाल व भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।' बता दें कि 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद रोहिणी ने अचानक घर छोड़ दिया था और उन्होंने तेजस्वी के सहयोगियों पर दुर्व्यवहार तथा चप्पल से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था।
रोहिणी आचार्य ने उसी दौरान घोषणा की थी कि वह अब पार्टी और परिवार से अलग रहेंगी। हालांकि इसके बाद भी वह बिहार के विभिन्न मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना विचार समेत राजनीतिक बयानबाजी भी करती रही हैं। वह खुल कर तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर पार्टी को गर्त में ले जाने का आरोप लगा चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने नाम लिए बगैर बड़ा हमला किया है। बता दें कि तेजस्वी यादव लंबे समय से बिहार से बाहर थे और चुनाव प्रचार खत्म होने से दो दिन पहले पटना लौटे थे। चुनाव परिणाम के दिन भी मीडिया ने तेजस्वी से बात करने की कोशिश की थी उन्होंने राजनीतिक बयान न देकर सावन की सोमवारी की बधाई दी थी।


Post a comment