सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, की अस्पतालों की जांच की मांग
- by Manjesh Kumar
- 06-Jun-2026
- Views
पटना: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शनिवार को राज्यपाल सय्यद अता हसनैन से मुलाकात कर प्रसाद हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर की घटना के आलोक में प्रदेश के सभी अस्पतालों में बरती जा रही लापरवाही पर सख्त कदम उठाने को ज्ञापन सौंपा। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि निजी हो या सरकारी सभी अस्पतालों में व्याप्त अनियमितताओं पर नकेल कसना जरुरी है। सांसद पप्पू यादव ने बी एन मंडल विश्वविद्यालय और पूर्णिया विश्वविद्यालय में अधिकारियों के मनमाने रवैये पर अंकुश लगाने और जांच की मांग की है।
राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में सांसद पप्पू यादव ने पटना विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रुप में राजेश रंजन एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा में प्रेमचंद सिंह की अनुशंसा की। सांसद पप्पू यादव ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में बताया कि भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के कुल सचिव प्रोफेसर (डॉ) अशोक कुमार ठाकुर, वित्त पदाधिकारी, सुनील कुमार तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्र ने कुलपति के विरूद्ध कई आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से अपना त्याग-पत्र अपने कार्यालय पत्रांक-एएसएससी-05/26 के द्वारा आपको सौंपा गया है। इस संबंध में पूर्व में भी अपने कार्यालय पत्रांक-MPLS/PUR/544 दिनांक-11.05.2026 के द्वारा महामहिम को जानकारी दी गयी थी। भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के तीनों पदाधिकारी ने अपने त्याग-पत्र में कुलपति के विरूद्ध वित्तीय महाघोटाला का आरोप लगाया है।


Post a comment