अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, जनसुनवाई से नदारद दिखे बेटे निशांत तो...

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को एक बार फिर अचानक पार्टी कार्यालय पहुंच गए। बुधवार को पार्टी कार्यालय में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत दो नेताओं को जनता की समस्याएं सुननी थी लेकिन जब वह पहुंचे तो वहां कोई नहीं थे। पार्टी कार्यालय में जन सुनवाई में तीनों नेताओं की अनुपस्थिति के बाद नीतीश कुमार खुद ही लोगों की समस्याएं सुनने बैठ गए। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को उसके निवारण के लिए निर्देश दिए।

बता दें कि नीतीश कुमार पहले भी कई बार पार्टी कार्यालय में अचानक पहुंच चुके हैं और लोगों से मुलाकात की। लेकिन बुधवार को यह चर्चा जोरों पर रही कि आज उनके खुद के बेटे निशांत कुमार ही जन सुनवाई से अनुपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि बुधवार को निशांत के साथ ही दामोदर रावत और रत्नेश सदा को लोगों की शिकायतें सुननी थी और उसका निवारण करना था। बता दें कि इससे पहले भी एक दिन अचानक नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे थे और उस दिन अशोक चौधरी जन सुनवाई में नहीं थे। हालांकि नीतीश कुमार के पार्टी कार्यालय पहुंचने की खबर सुन वह दौड़े दौड़े पहुंचे थे।

  

Related Articles

Post a comment