नीतीश कुमार पहुंचे डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पर, फिर गए जदयू कार्यालय, दौड़ते पहुंचे अशोक चौधरी
- by Manjesh Kumar
- 28-May-2026
- Views
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ने के बाद से पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार संगठन की मजबूती के लगातार पार्टी नेताओं से बात और मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को वह अचानक पार्टी कार्यालय पहुंच गए। पार्टी कार्यालय में नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक रहे और उस दौरान उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इससे पहले वह डिप्टी सीएम विजय चौधरी के आवास पर भी पहुंचे थे। डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद वापस लौटते वक्त अचानक नीतीश कुमार अपनी गाड़ी के पास रुके और विजय चौधरी को अपने आवास पर आने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि शाम में घर आइए और एक एक चीज बताइए कि क्या हो रहा है।
डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे। नीतीश कुमार को उम्मीद थी कि पार्टी कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम में तीन मंत्री होंगे लेकिन तय रोस्टर के अनुसार अशोक चौधरी, मदन सहनी और श्वेता गुप्ता तीनों ही नदारद दिखे। हालांकि नीतीश कुमार के आने की सूचना पर अशोक चौधरी आनन फानन में दौड़ते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे लेकिन उस वक्त नीतीश कुमार वहां से निकल रहे थे। नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक पार्टी कार्यालय में रहे और नेताओं के साथ साथ ही कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि चिंता मत कीजिए, काम करते रहिए, सब कुछ ठीक हो रहा ।


Post a comment