बाकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पीएम मोदी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना: सोमवार को राजधानी पटना के वाकीपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम की चर्चा जोरों पर है। उपचुनाव में भाजपा नेतृत्व को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही है इसी बीच मंगलवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नीतीश कुमार ने सीएम नीतीश से संसद भवन में मुलाकात की जो अब चर्चा का विषय बन गया। बाकीपुर उपचुनाव परिणाम के बाद नीतीश और पीएम मोदी की मुलाकात के बाद राजनीतिक महकमे में कई तरह की बातें की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'आज जदयू के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में आत्मीय मुलाकात का अवसर मिला। इस दौरान बिहार सहित पूर्वोत्तर भारत के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं माननीय केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जी भी मौजूद थे।

बता दें कि बाकीपुर उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में भाजपा के साथ जदयू नेता और कार्यकर्ताओं ने भी खूब पसीना बहाया था लेकिन बावजूद इसके हार का सामना करना पड़ा वहीं भाजपा की गढ़ में जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बाजी मार ली। भाजपा का गढ़ माना जाने वाली सीट पर पार्टी की हार के बाद पीएम मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात का क्या असर होता है यह देखने वाली बात है।

  

Related Articles

Post a comment