कटिहार में बवाल: बिना इजाजत समाहरणालय पहुंचे उग्र उपद्रवी, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा! 14 गिरफ्तार, बाकी पर गिरेगी गाज
- by Manjesh Kumar
- 23-Jul-2026
- Views
कटिहार: कटिहार समाहरणालय परिसर में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बगैर किसी प्रशासनिक अनुमति के सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर निकले और उग्र हो उठे। नगर भवन से समाहरणालय तक निकाला गया, जो देखते ही देखते अराजकता में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय का मुख्य गेट तोड़ने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को सख्त रुख अपनाते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रशासन ने साफ़ कर दिया है कि छात्रों के प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर की शांति भंग करने की साजिश रची थी। घटना के तुरंत बाद एक्शन में आई पुलिस ने 14 उपद्रवियों को मौके से धर दबोचा है, जबकि बाकी अराजक तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी और वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
शहर में कानून-व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के लिए खुद डीएम आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। बिना किसी पूर्व अनुमति के यह प्रदर्शन निकाला गया था। प्रदर्शन के नाम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने समाहरणालय के गेट को क्षतिग्रस्त करने और उपद्रव फैलाने का प्रयास किया है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। उपद्रव मचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपद्रवियों की पूरी घटना का वीडियो फुटेज हमारे पास मौजूद है। जितने भी लोग इस हिंसा और अराजकता में शामिल थे, उनकी पहचान की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, सभी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Post a comment