दीपक प्रकाश का मंत्रिपद बचाए रखने के लिए भाजपा देगी कुर्बानी, एमएलसी देंगे इस्तीफा फिर...
- by Manjesh Kumar
- 31-Jul-2026
- Views
पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोमो चीफ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश के किसी सदन की सदस्यता के बगैर ही बिहार सरकार में मंत्री बनने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई ने राज्य सरकार से जवाब भी मांगा है। इधर कोर्ट की अगली सुनवाई और दीपक प्रकाश के मंत्रीपद पर फैसला से पहले ही भाजपा नई जुगत में जुट गई है। दीपक प्रकाश का मंत्रिपद बचाने के लिए भाजपा अपने एक एमएलसी की कुर्बानी दे कर उन्हें विधान परिषद भेजेगी। जानकारी के अनुसार भाजपा के एमएलसी देवेश कुमार अब इस्तीफा देंगे और उनकी जगह दीपक प्रकाश को चुना जायेगा।
बता दें कि याचिका राकेश कुमार सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। उन्होंने अदालत में कहा कि दीपक प्रकाश को मंत्री बने 7 महीने 22 दिन से अधिक समय हो चुका है, लेकिन वह अब तक किसी भी सदन के सदस्य नहीं बने हैं।इसलिए उनके मंत्री पद को लेकर संवैधानिक सवाल खड़ा होता है। सुप्रीम कोर्ट में सरकार का जवाब दाखिल होने से पहले ही एनडीए ने समाधान तैयार कर लिया है। दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने की तैयारी के साथ उनके मंत्री पद को जारी रखने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।


Post a comment