बिहार के उप मुख्यमंत्री को फोन पर मिली धमकी, कॉल करने वाले ने अपशब्द भी कहे

पटना: बिहार में एक तरफ सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। अब अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री को ही फोन कर धमकी दे डाली। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर अपशब्द कही और धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने पार्सल बुकिंग के नाम पर कॉल किया और लगातार का करने लगा। कॉल करने वाले ने न सिर्फ गलत जानकारी दी बल्कि बार बार अभद्र भाषा का उपयोग किया और धमकी भी दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव के आप्त सचिव वीरेंद्र कुमार ने 5 जून को साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला साइबर फ्रॉड और ठगी गिरोह से जुड़ा माना जा रहा है, जो पार्सल बुकिंग के नाम पर लोगों को डराने और फंसाने की कोशिश करते हैं। पहले भी सामने आ चुके हैं, ऐसे साइबर फ्रॉड के मामले पुलिस का कहना है कि ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां कॉल कर लोगों को झांसा देकर ठगी और धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस कॉलर की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है।

  

Related Articles

Post a comment