सीएम आवास और राजभवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र, पुलिस ने रोका तो की पत्थरबाजी, लाठीचार्ज...
- by Manjesh Kumar
- 22-Jul-2026
- Views
पटना: राजधानी पटना में बुधवार को नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च पर निकले छात्र रुकने का नाम नहीं ले रहे। गांधी मैदान से शुरू हुआ मार्च डाकबंगला चौराहा के समीप पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच भिड़ंत के बाद सीआरपीएफ की तैनाती भी काम नहीं आई और छात्र बैरिकेडिंग तोड़ राजभवन और सीएम आवास तक पहुंच गए। यहां भी छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। सीएम आवास के बाहर पहले सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारी को पीछे हटने के लिए कहा फिर दौड़ा दौड़ा कर लाठी चार्ज किया।
पुलिस की लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी चोटिल भी हुए हैं। इस दौरान छात्रों ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी की जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। बता दें कि इससे पहले छात्रों ने गांधी मैदान के समीप भी पुलिस पर हमला किया था। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले समेत लाठी चार्ज भी किया, बावजूद इसके प्रदर्शनकारी सीएम आवास तक पहुंच गए और वहां भी उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों ने सीएम आवास के बाहर भी पत्थरबाजी की।


Post a comment