पटना में बेखौफ अपराधियों ने किया तांडव, बाइक से जा रहे युवक को घेर सरेआम मार दी गोली
- by Manjesh Kumar
- 31-May-2026
- Views
पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना के फतुहा इलाके से है जहां एक बार फिर अपराधियों ने बेखौफ तरीके से बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने सरेआम सड़क से जा रहे एक युवक को घेर कर उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना फतुहा थाना क्षेत्र के सुपनचक फोरलेन के समीप की है। जख्मी युवक की पहचान इस्लामपुर निवासी विकास कुमार के रूप में की गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर सवार हो कर अपने दोस्त से मिलने जा रहा था तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उसे PMCH रेफर कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले को लेकर फतुहा के SDPO अवधेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। घायल विकास ने बयान में मुख्य आरोपी का नाम बताया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।


Post a comment