बिहार के सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कमी पर कांग्रेस का हमला, असित नाथ तिवारी बोले- भाषणों से नहीं दवाइयों से चलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

बिहार के सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाइयों की कथित कमी को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। बिहार कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के संयोजक और प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि राजधानी पटना के बड़े सरकारी अस्पतालों में भी बुखार, खांसी, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी सामान्य बीमारियों की दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं।

असित नाथ तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की अक्टूबर महीने की समीक्षा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अस्पतालों में दवाइयों की कमी से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहने वाली 19 प्रकार की दवाइयां पिछले आठ महीनों से राज्य के अधिकतर अस्पतालों में मंगवाई तक नहीं गई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के बजाय प्रचार और ब्रांडिंग पर ध्यान दे रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पतालों में विज्ञापन और भाषण नहीं, बल्कि मरीजों को समय पर दवाइयां और बेहतर इलाज मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और अस्पतालों में जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।

  

Related Articles

Post a comment