पश्चिम बंगाल में पहली बार BJP जीत के काफी करीब, कई जगहों पर TMC कार्यालयों में लगाई आग

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है और अब तक के परिणाम के अनुसार भाजपा जीत रही है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के जीत की आहट के बीच अब कई इलाकों में तनाव व्यक्त हो गया है। पश्चिम चंपारण के कई जिलों में TMC कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में आग लगा दी। हालांकि सभी जगहों पर उपद्रव की स्थिति को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

मतगणना के रुझानों के बीच चुरुलिया में टीएमसी कार्यालय से अचानक आग की लपटें उठती देखी गयीं। देखते ही देखते पूरा कार्यालय जलकर खाक हो गया। टीएमसी नेतृत्व ने सीधा आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों ने जान-बूझकर इलाके में डर का माहौल बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। प्रशासन की ओर से भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। बहरहाल, इलाके में तनावपूर्ण शांति है। सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित हिंसा को टाला जा सके।

इसके साथ ही बैरकपुर में जबरदस्त हंगामा हुआ है। बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भिड़ गए हैं। सीआरपीएफ के जवानों ने उपद्रवियों को पकड़ा जबकि कुछ लोगों के हटाने के लिए लाठियां पटकनी पड़ी। बैरकपुर में यह हंगामा काउंटिंग सेंटर पर ही हुआ है। राज्य की पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की है। एक ने बताया कि मैं बीजेपी का एजेंट हूं। मैं निकल रहा था और अचानक सीआरपीएफ ने हमें हटा दिया। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने किसी भी प्रकार के जश्न पर रोक लगाई है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता नहीं मान रहे जिसके चलते उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment