MLC Election: डीएम और एसएसपी लगातार कर रहे मतदान केंद्रों का निरीक्षण

मुजफ्फरपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा व्यवस्था का अनुश्रवण कर रहे हैं। अधिकारिद्वय ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रावधानों के अनुरूप बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्वि-वार्षिक निर्वाचन, 2026 के लिए जिलांतर्गत सभी 88 मतदान केन्द्रों पर मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हो रहा है। मतदान 8 बजे पूर्वाह्न से शुरू हुआ है जो 4 बजे अपराह्न तक चलेगा। जिला नियंत्रण कक्ष से सभी मतदान केन्द्रों से रिपोर्ट ली जा रही है। जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।पदाधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ मतदान सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। पदाधिकारियों को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहकर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या: 0621-2212497; 2224611); हेल्पलाइन नम्बर 1950 या प्रमंडल-स्तरीय नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या: 0621-2213962, ई-मेल आईडी: divcom.tirhut-bih@nic.in) पर दी जा सकती है।

रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment