राजनीतिक दल का झंडा लगी थार से युवक को पहले अगवा किया फिर मारपीट कर सड़क किनारे फेंका, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...
- by Manjesh Kumar
- 07-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक राजनीतिक दल का झंडा लगी गाड़ी से बड़ी आपराधिक वारदात अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि राजनीतिक दल का झंडा लगी थार से कुछ लोगों ने एक युवक को अगवा कर लिया और बाद में उसके साथ मारपीट कर जख्मी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। बताया जा रहा है कि काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस के समीप की है जहां एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगी थार गाड़ी में कुछ लोगों ने एक युवक को जबरन बैठा लिया और भाग निकले।
कुछ देर बाद उनलोगो ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी हालत में सड़क किनारे फेंक दिया और भाग निकले। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गाड़ी को जब्त कर लिया है साथ ही एक युवक को गिरफ्तार भी किया। गिरफ्तार युवक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी मोहम्मद रहमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पूछताछ में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Post a comment