तेलंगाना में सोना चोरी मामले में पूर्णिया से एक गिरफ्तार, अंतरराज्यीय सोना चोर सुबोध सिंह को अपने साथ ले गई पुलिस
- by Manjesh Kumar
- 29-May-2026
- Views
पूर्णिया: देश के विभिन्न प्रदेशों में करोड़ों रुपये के सोने की लूट को अंजाम देनेवाला मास्टरमाइंड गोल्डेन चोर सुबोध सिंह तेलंगाना पुलिस की रडार पर है। मूल रूप से नालंदा के चिश्तीपुर चंडी का रहने वाला जो लगभग छः राज्यों में चार सौ किलो से अधिक का सोना लूटने वाले गिरोह का संचालन करते हैं। 26 जुलाई 2024 को पूर्णिया शहर के नामचीन तनिष्क शोरूम में सोने की लूट की बड़ी वारदात के बाद सुबोध सिंह चर्चा में आया था। इस वाकये के समय आरोपी सुबोध पटना के केंद्रीय कारा बेऊर में बंद था। 2016 में जेल से बाहर आने के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में सोना लूटकांड को अंजाम दिया था।
देश का सबसे बड़ा होना लुटेरा सुबोध सिंह को 11 मई को पटना के बेऊर जेल से पूर्णिया के सेंट्रल जेल भेजा गया था। जेल पहुंचने ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया था। इस दौरान उसकी गतिविधियों और मुलाकात करने वालों पर पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। सुबोध सिंह को तेलंगाना ले जाने की कार्रवाई करीमनगर स्थित पीएमजे ज्वेलर्स में 3 मई को हुई 82.02 लाख रुपये के सोने के आभूषणों की लूट के मामले में की गई है। बड़ी घटना के बाद जांच के क्रम में हैदराबाद पुलिस ने 15 मई को गिरोह के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था।
पुलिसिया पूछताछ में सामने आया की लूट की साजिश पूर्णिया जेल में बंद सुबोध सिंह ने ही रची थी। लिहाजा तेलंगाना पुलिस गुरूवार को केंद्रीय कारा पूर्णियां पहुंची जहां से सोना लूट कांड के मास्टरमाइंड सुबोध सिंह को तेलंगाना के हैदराबाद से पहुंची विशेष पुलिस टीम उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रवाना हो गई। पश्चिम बंगाल बिहार तेलंगाना सहित अन्य प्रदेशों में सोना लूटकांड में आरोपी रहा है। साल 2008 से बाईक लूटकांड से अपराध में कदम रखा था। इसके बाद सिर्फ ज्वेलरी के बड़े शोरूम को निशाना बनाना शुरू किया और देखते ही देखते एक बड़ा संगठित गैंग बना लिया, जो आए दिन सोना लूट की वारदात को अंजाम देता है।
वर्तमान में सुबोध सिंह के खिलाफ विभिन्न प्रांतो में हत्या लूट डकैती सहित संगठित अपराध के कुल 42 से अधिक मामले दर्ज हैं। माना यह जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस सख्ती से पूछताछ कर इस अंतर राज्यीय गोल्ड लूट नेटवर्क के खेल का पूरी शिद्दत के साथ तफ्तीश कर रही है। इस पूरे गैंग पर पुलिस की पैनी नजर है। फिलहाल तेलंगाना पुलिस सुबोध सिंह से तफ्तीश कर रही है और उसके सोना लूट के साम्राज्य को खत्म करने में लगी है।


Post a comment