शिक्षक दंपत्ति के दोहरे हत्याकांड का 7 दिन में खुलासा, पट्टीदार समेत दो गिरफ्तार

सुल्तानपुर (उप्र): कादीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडीड़िया स्थित मनराजी शिक्षण संस्थान में शिक्षक दंपती की नृशंस हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल फावड़ा-कुल्हाड़ी, लूट की नगदी 34,960 रुपये व खून लगे कपड़े बरामद किए हैं।  एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना कादीपुर पुलिस ने बुढ़ाना पुल बड़ी नहर पुलिया से 50 मीटर पूर्व से दो वांछितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त राकेश कुमार यादव व आशीष यादव उर्फ डब्बू दोनों निवासी कुम्ही डड़िया थाना कादीपुर हैं।

28/29 सितंबर की रात हुई थी वारदात

संस्थान में सहायक अध्यापक मुकेश कुमार सिंह व पत्नी विनीता सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अखिलेश सिंह की तहरीर पर बीते 29 सितंबर को अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज की गई। गंभीरता को देखते हुए SP ने एसओजी/सर्विलांस समेत पांच टीमें व फील्ड यूनिट लगाई थी।

पूछताछ में कबूला जुर्म

अभियुक्त राकेश उसी संस्थान में बस चलाता व कंप्यूटर पढ़ाता था। उसे कार्यालय की अलमारी, लॉकर की चाभी व सीसीटीवी की लोकेशन पता थी। माली हालत खराब होने पर पट्टीदार आशीष के साथ चोरी की योजना बनाई। 28 सितंबर रात चाभी से लॉकर खोलकर चोरी करते समय मृतका विनीता ने पकड़ लिया। पहचान उजागर होने के डर से राकेश ने पास रखे फावड़े से विनीता पर कई प्रहार कर दिए। घटना देखकर जान बचाकर भाग रहे मुकेश का पीछा कर दोनों ने कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। लॉकर से 34,960 रुपये, मोबाइल व आधार कार्ड लूटकर भाग गए। राकेश ने रात में मृतका के मोबाइल से कई ट्रांजेक्शन किए, फिर कुएं में फेंक दिया। उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, 34960 रुपए, विनीता का आधार कार्ड तथा कपड़े बरामद किया है।

  

Related Articles

Post a comment