बहमरपुर में विराजीं छठी मैया, भक्ति में सराबोर हुआ गांव, रविवार को होगा विशाल भंडारा

प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी मिश्र उर्फ मोंटी के आवास पर स्थापित हुई छठ माता की प्रतिमा,दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु

सुल्तानपुर (उप्र): लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर इसौली विधानसभा क्षेत्र के बहमरपुर गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल छा गया।प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी मिश्र उर्फ मोंटी के आवास पर छठ माता की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरा गांव छठी मैया के जयकारों से गूंज उठा। छठ माता की प्रतिमा विराजमान होते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय माहौल ने आयोजन को खास बना दिया।

प्रधान प्रतिनिधि चिरंजीवी मिश्र उर्फ मोंटी ने छठी मैया के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि,शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। धार्मिक आयोजन की कड़ी में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। भंडारे को भव्य बनाने के लिए आयोजक मोंटी मिश्र की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

  

Related Articles

Post a comment