डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
- by Manjesh Kumar
- 04-Jul-2026
- Views
पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी के बनभाग स्थित जिला कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रणव यादव, बनमनखी के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, सदर के विधायक विजय खेमका तथा पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता उपस्थित मौजूद थी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ संजीव कुमार सिंह ने कार्यकर्तओं का सम्बोधित किया मंच संचालन मीनाक्षी सिन्हा ने किया।
मंच पर वीर नारायण गुप्ता, विनोद यादव एवं सचिन राय सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव ने कहा कि डॉ मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का जीवंत उदाहरण है। उनके विचार आज भी देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कृष्ण कुमार ऋषि एवं विजय खेमका ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान देते हुए जो आदर्श स्थापित किए, वे प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के कार्यों को और गति देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय पोद्दार, अरुण राय पुलक सहित जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।


Post a comment