मामूली विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, परिजनों ने कहा आरोपी ने दनादन बरसाई गोलियां और भाग निकला

शेखपुरा: नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोली बारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कारे गांव निवासी राजेंद्र शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शी मृतक के दोस्त ने बताया कि पूर्व से उत्तम से मटोखर गांव निवासी उदय यादव के भांजे से विवाद चल रहा था।

विवाद के बाद आज गांव की ओर दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था तभी उदय यादव आया और बिना सोचे समझे गोली चलाने लगा जिससे एक गोली उसके पैर में जा लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद उदय यादव फरार हो गया है जबकि आनन फानन में लोगों ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की उदय यादव के साथ दो अन्य लोग जो कारे गांव निवासी है शामिल थे।

  

Related Articles

Post a comment