रात के अंधेरे में घर में घुसे बदमाश, विरोध करने पर पिस्टल के बट से फोड़ा सिर
- by Manjesh Kumar
- 12-Aug-2026
- Views
शेखपुरा: करंडे गांव में देर रात घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी की नीयत से घुसने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। घटना मंगलवार की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। मारपीट में मुनचुन सिंह का पुत्र गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर में छह टांके लगे हैं। गुलशन कुमार ने आरोप लगाया कि रात करीब दो बजे गांव के ही प्रभाकर कुमार और राजेश कुमार कथित रूप से उसके घर में घुस आए। घर में घुसने का विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया। हमले में सिर फटने के बाद वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले।
गुलशन ने बताया कि बाद में प्रभाकर कुमार, राजेश कुमार, शिवालक सिंह, गोपाल सिंह और राधिका कुमारी समेत अन्य लोग उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर पत्थरबाजी करने लगे। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना करंडे थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Post a comment