राजधानी में सनकी दामाद ने सास - ससुर और पत्नी बच्चे को किया आग के हवाले, जिंदगी और मौत से...

पटना: बड़ी खबर राजधानी के पटना सिटी इलाके से है जहां एक सनकी ने अपने सास ससुर और पत्नी बच्चे को जिंदा जला कर मारने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को गंभीर हालत में NMCH पहुंचाया गया है जहां जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घटना पटना सिटी के राजाबाबू खाटू श्याम गली की है जहां एक सनकी ने घर में सास ससुर और पत्नी बच्चों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। आग की लपटें और चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को बेहद गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना सिटी एसडीपीओ-2 ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की ओर से दामाद पर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि घर में सामान काफी बिखरा हुआ था जिससे यह आशंका है कि आग लगाए जाने के पहले वहां काफी खींचतान हुई थी। बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम अग्रवाल, उनकी पत्नी नीलम देवी, बेटी मुन्नी देवी और एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गए जो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

  

Related Articles

Post a comment