चाहे कुछ भी हो जाए हम तो नहीं मानेंगे, 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए दारोगा को निगरानी ने दबोचा...
- by Manjesh Kumar
- 13-May-2026
- Views
पटना: बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी पटना में एक दारोगा को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम में पटना के जानीपुर थाना की एडिशनल SHO संजय सिंह को एक लाख रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल SHO ने एक व्यक्ति से केस में मदद के नाम पर एक लाख रुपए की मांग की थी जिसके बाद उसने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को जब एडिशनल SHO रिश्वत की राशि लेने पहुंचे तो उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल निगरानी विभाग पूरे मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Post a comment