सम्राट चाहें तो फोर्स बुला लें लेकिन..., आवास खाली करने के सवाल पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने दिया दो टूक जवाब..., छिड़ेगा घमासान...

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर अब राजनीतिक जंग छिड़ने की आशंका बढ़ती जा रही है। एक तरफ भवन निर्माण विभाग बार बार उन्हें नोटिस जारी कर आवास खाली करने के लिए कह रहा है तो अब पूर्व मुख्यमंत्री ने दो टूक जवाब दिया है। दिल्ली में पोता का जन्मदिन मनाने के बाद पटना लौटी राबड़ी देवी से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा मैं आवास खाली नहीं करूंगी। सम्राट चौधरी चाहें तो फोर्स बुला कर आवास खाली करवा लें।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के इस बयान के बाद अब बिहार की राजनीति गर्म होने के आसार दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि अब जब मामला कोर्ट भी जा सकता है। वहीं आपको बता दें कि बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग ने विगत वर्ष नवंबर महीने में 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया था और उनका वर्तमान आवास 10 सर्कुलर रोड मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया है। इस संबंध में भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को एक बार फिर नोटिस जारी कर राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए कहा है। हालांकि नोटिस के बाद राबड़ी देवी ने दो टूक जवाब दिया है कि सम्राट चौधरी चाहें तो फोर्स बुला कर खाली करवा लें।

  

Related Articles

Post a comment