पति करना चाहता है दूसरी शादी, पत्नी ने किया विरोध तो भाई के साथ मिल कर दे रहा जान मारने की धमकी
- by Manjesh Kumar
- 23-May-2026
- Views
पूर्णिया: वर्तमान दौर में पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते में दरार आने की बात सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में जिले के चंपानगर थाना के वार्ड नंबर 11 के मूल निवासी राजीव महतो जो वर्तमान में मरंगा थाना अंतर्गत शिवनगर चौक में रहता है। राजीव अपनी पत्नी सुनीता देवी को छोड़कर किसी और महिला से शादी करने का मन बनाया है। पत्नी को चुप रहने की धमकी देकर उसके जुबान पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। पत्नी ने दूसरी शादी का विरोध किया तो उसके पति राजीव और देवर चंदन मिलकर हमेशा उसके साथ मारपीट करता है जान मारने की धमकी भी दे रहा है। थक हार कर पत्नी सुनीता देवी ने इस संबंध में महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।
पति के खिलाफ दिये गये आवेदन और मुकदमा दर्ज होने के बाद पति राजीव और उसका भाई चंदन दोनों गुस्से से आग-बबूला हैं। पति अपनी पत्नी को केस उठा लेने का दबाव दे रहे हैं। पीड़िता सुनीता देवी ने कहा कि पति और मेरा देवर दोनों मुझे प्रताड़ित करता है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी मेरे पति मेरा सभी जेवरात छीनकर अपने पास रख लिया है दूसरी शादी का विरोध करने पर हत्या की धमकी दे रहा है। इस संबंध में पीड़िता एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है।


Post a comment