4 मई से निशांत निकलेंगे 'सद्भाव यात्रा' पर, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन से भी करेंगे मुलाकात और सुनेंगे समस्याएं

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 4 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे। निशांत अपनी 'सद्भाव यात्रा' की शुरुआत पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी जो कि उनकी पहली राजनीतिक यात्रा होगी। निशांत की यह यात्रा करीब 4 महीने तक चलेगी जिसमें वह विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जमीनी स्तर पर हो रही समस्याएं सुनेंगे। निशांत की यात्रा के लिए एक हाईटेक रथ तैयार की गई है।

माना जा रहा है कि निशांत की इस यात्रा से जदयू को भी फायदा होगा और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही आम जनता की समस्याएं सुन कर उसके निवारण की कोशिश भी निशांत और जदयू के लिए फायदेमंद रहेगा। ‘सद्भाव यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलना है। निशांत कुमार इस यात्रा के जरिए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देना चाहते हैं।


निशांत कुमार की यात्रा को लेकर शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई जो कि करीब दो घंटे तक चली। बैठक में निशांत की यात्रा को लेकर रणनीति बनाई गई तथा व्यवस्थाओं पर बात की गई। निशांत कुमार 4 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और टीम निशांत के सदस्य साथ रहेंगे जबकि कार्यकर्ताओं का हुजूम भी मौजूद रहेगा।

शुक्रवार को बैठक के बाद निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि 'आज मैंने पार्टी के राज्य कार्यालय में साथी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भावपूर्ण बैठक की और "सद्भाव यात्रा" की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। यह यात्रा जनसेवा के माध्यम से एक विकसित बिहार के निर्माण का संकल्प है। मैं पार्टी के साथी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार संवाद कर रहा हूं। सभी के सुझावों और मार्गदर्शन से यह यात्रा बिहार के पुनर्निर्माण में एक नया अध्याय साबित होगी।'

  

Related Articles

Post a comment