मापतौल लाइसेंस रिन्यूअल के लिए मांगी थी रिश्वत, 5 हजार रुपए लेते हुए लिपिक गिरफ्तार
- by Manjesh Kumar
- 25-May-2026
- Views
बेगूसराय: बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक नियंत्रक मापतोल कार्यालय के लिपिक (क्लर्क) पुष्कर कुमार को 5 हजार रूपया घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लिपिक को बटखारा का (वजन माप मानक) के लाइसेंस के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के एवज में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आफिस से दबोचा गया है।
बताया जाता है कि पीड़ित व्यवसाई हेमरा निवासी उमेश साह जब अपने लाइसेंस के रिन्यूअल के लिए कार्यालय गए तब लिपिक पुष्कर कुमार ने इस काम को करने के बदले दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित इसकी लिखित शिकायत पटना निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की प्रारंभिक जांच (सत्यापन) कराई।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद आज पीड़ित व्यवसाई घूस की रकम के रूप में 5000 रुपये लेकर बेगूसराय स्थित मापतोल कार्यालय पहुंचा और आरोपी लिपिक पुष्कर कुमार को पैसे सौंपा तो पहले से घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।


Post a comment