विधानसभा का मानसून सत्र आज से, नदारद हैं नेता प्रतिपक्ष, सरकार पेश कर सकती है 13 विधेयक
- by Manjesh Kumar
- 20-Jul-2026
- Views
पटना: बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान सरकार 13 विधेयक सदन में पेश करेगी जिसमें अधिकतम विधेयक संशोधन की होगी। सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद पहली बार मानसून सत्र हो रही है जिसके लिए सरकार की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं दूसरी तरफ माना जा रहा है कि विपक्ष ने भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है।
विधानसभा मानसून सत्र के शुरू होने के साथ ही एक और बड़ी खबर है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार से बाहर हैं। इसे लेकर भी सत्ता पक्ष विपक्ष पर हमलावर नजर आ रहा है। वहीं मानसून सत्र के दौरान सरकार योजनाएं, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य समेत अन्य 13 विधेयक पेश करेगी जिसके आसानी से पास होने की भी उम्मीद है क्योंकि सदन में विपक्ष की संख्या काफी कम है। वहीं इस दौरान विपक्ष सरकार को भरत तिवारी एनकाउंटर, राबड़ी आवास और सुरक्षा, टेंडर घोटाला समेत कुछ और मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकता है।


Post a comment